करीरा के हनुमान मेले में 17 को आयोजित होगी खेलकूद प्रतियोगिता
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना विकास खंड के गांव करीरा स्थित राजा वाली बणी में बाबा हनुमान के धार्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या के दिन आयोजित होने वाले इस मेले में रात्रि जागरण सहित भंडारे का आयोजन किया जाएगा। एडवोकेट संत कुमार ने बताया कि मेले में कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, बूढ़ों की दौड़, रस्साकशी की प्रतियोगिता भी होगी। जिसमें विजेता टीमों व खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के दृष्टिगत 16 फरवरी की रात्री के समय जागरण होगा। जिसमें अमित शर्मा अटेला की ओर से धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य अतिथि पंचायत समिति कनीना के चेयरमैन जेपी यादव व मार्केट कमेटी के प्रधान जेपी कोटिया होगें।
