हड़ताल के चलते निलंबित किए पटवारियों के बहाल होने की उम्मीद जगी
Oplus_131072
-यूनियन के दबाव के चलते कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम व जींद जिले के पटवारी हुए बहाल
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | पटवारियों की हड़ताल के चलते प्रदेश सरकार की ओर से बीते समय निलंबित किए गए छह पटवारियों के बहाल होने की उम्मीद जागृत हो गई है। पटवार कानूनगो एसोसिएशन कनीना के प्रधान शमशेर सिंह पटवारी ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले के पटवारी जितिन चावला, गुरुग्राम जिले के पटवारी सुनील कुमार व जींद जिले के पटवारी अनिल कुमार को संबंधित जिला उपायुक्त द्वारा बहाल करने के आदेश पारित कर दिए है। उम्मीद है कि अन्य तीन पटवारियों को भी जल्द ही बहाल किया जाएगा। बता दें कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा के क्षतिपूर्ति पोर्टल पर गलत जानकारी अपलोड करने पर प्रदेश सरकार की ओर से बीते समय छह पटवारियों को निलंबित कर दिया था। सरकार ने माना था कि पटवारियों ने फसल खराबा की एक ही फोटो पर बार-बार अपलोड कर गलत वेरिफिकेशन की थी। जिसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से कार्य में अनियमितताएं बरतने के आरोप में विभिन्न जिलों से भू-राजस्व विभाग के छह पटवारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की थी। इन पटवारियों को बहाल करने की मांग को लेकर यूनियन की ओर से बीते सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की गई। जिसके चलते धनौंदा व कनीना सर्किल के सभी पटवारी एवं कानूनगो बुधवार को तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। यूनियन के प्रधान शमशेर सिंह पटवारी ने बताया कि पटवारियों को बहाल करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा है। जिसमें जिलेभर के पटवारी एवं कानूनगो हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि निलंबित किए गए सभी पटवारियों को शीघ्र ही बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन का मार्ग अपनाना पडेगा। ।
