पीएम आवास योजना के लिए कनीना में विशेष आवेदन शिविर का आयोजन आज
-पात्र व्यक्ति सुबह दोपहर दो बजे तक नपा कार्यालय में दाखिल कर सकते हैं आवेदन
City24News/सुनील दीक्षित 

कनीना | प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय कनीना में आज बृहस्पतिवार, 5 फरवरी को आवेदन लिए जाएगें। जिसमें प्रत्येक जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति अपने आवेदन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक नगरपालिका कार्यालय में दाखिल कर सकते है। नगरपालिका कनीना की चेयरपर्सन डॉ रिम्पी लोढ़ा व सचिव कपिल कुमार ने बताया कि बताया कि पीएमएवाई लाभार्थियों के लिए आयोजित इस विशेष आवेदन शिविर में जिन परिवारों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये है तथा आवेदक के नाम रिहायशी प्लॉट-जमीन के वैध दस्तावेज है, और पक्का मकान नहीं है ऐसे व्यक्ति योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदन दाखिल करते समय आवेदक के पास स्वयं की फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक की पासबुक व भूमि स्वामित्व दस्तावेज होने चाहिएं। उन्होंने कहा कि पीएमएवाई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्ति पक्के मकान का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद सर्वे की जाएगी। उसके बाद सरकार द्वारा पात्र परिवारों के बैंक खातों में राशि जारी की जाएगी। सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के मुताबिक मकान का निर्माण किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *