स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति में और तेजी लाएं अधिकारी – उपायुक्त अखिल पिलानी

0

– पूर्ण टीकाकरण, लिंगानुपात सुधार व संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर देने का आह्वïान
City24News/अनिल मोहनिया

नूंह | उपायुक्त अखिल पिलानी ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए ठोस योजना बनाकर प्रत्येक बच्चे तक प्रभावी पहुंच बनाई जाए, ताकि बच्चों को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिंगानुपात सुधार की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में जिले का लिंगानुपात 960 दर्ज किया गया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। उन्होंने इस उपलब्धि को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 उपायुक्त ने कहा कि जिला नूंह में 9 से 11 महीने के आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण प्रतिशत वर्तमान में 82 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 100 प्रतिशत किया जाना चाहिए। इसके लिए विभाग द्वारा प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसी प्रकार जिले में संस्थागत प्रसव का आंकड़ा 99.3 प्रतिशत से अधिक है, जिसे पूर्ण रूप से 100 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सीएम घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बीपीएचयू पुन्हाना का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन अन्य लंबित घोषणाओं पर टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाकर विकास कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एमडीए के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग संबंधी कार्यों को और गति दी जाए। साथ ही टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाते हुए सभी टीबी मरीजों की पहचान कर उनका समयबद्ध उपचार सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त अखिल पिलानी ने अंत में पीएनडीटी एक्ट को सख्ती और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि लिंगानुपात सुधार के लिए कानून के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है।

 इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डा. विशाल सिंगला, उप सिविल सर्जन डा आशीष सिंगला, उप सिविल सर्जन सर्जन डा. रजनीकांत, डा कृष्ण कुमार एसएमओ फिरोजपुर झिरका, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. यशवीर सिंह, डा. मनोज, डा. शशांक सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *