कुत्तों के प्रजनन नियंत्रण को लेकर कनीना में किया जा रहा टीकाकरण
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | नगर पालिका प्रशासन कनीना की ओर से पशुपालन विभाग के सहयोग से बीते समय कनीना में शुरू किए गए ‘जीरो रेबिज’ अभियान एवं नसबंदी को लेकर आवरा कुत्तों को टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण करने वाली टीम नगर के सभी 14 वार्डों में घूमकर आवारा कुत्तों को काबू कर वैक्सीन लगा रही है।
नगरपालिका कनीना की चेयरपर्सन डॉ रिम्पी लोढ़ा ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजना अनुसार आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत ये कार्य किया जा रहा है। पालतू कुत्ते व बिल्लियों को भी टीकाकरण करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों व आमजन के सहयोग से अभियान को गति दी जा रही है। जिसके अंतर्गत नगर में घूमने वाले आवारा व बेसहारा कुत्तों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके काटने पर रेबीज का खतरा नहीं रहेगा और प्रजनन पर भी नियंत्रण रहेगा। उन्होंने टीकाकरण करने में सहयोग की अपील भी की है।
कनीना-कनीना जारी अभियान के तहत कुत्ते का टीकाकरण करती टीम के सद्स्य।
