निलंबित पटवारियों को बहाल करने की मांग को लेकर पटवार-कानूनगो एसोसिएशन की ओर से सांकेतिक धरना शुरू
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | बीते समय प्रदेश सरकार द्वारा कार्य में अनियमितताएं बरतने के चलते निलंबित किए भू-राजस्व विभाग के छह पटवारियों को बहाल करने की मांग को लेकर कनीना तहसील के सभी पटवारी एवं कानूनगो सोमवार को सांकेतिक हड़ताल पर रहे। पटवार कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान पटवारी शमशेर सिंह ने बताया कि पटवारियों को बहाल करने की मांग को लेकर आगामी बुधवार तक उनकी ओर से जिला मुख्यालय पर धरना जारी रहेगा। जिसमें जिलेभर के पटवारी एवं कानूनगो हिस्सा लेगें। दूसरी ओर उनकी हड़ताल के चलते सोमवार को विभिन्न गावों के ग्रामीण पटवारियों के कार्यालय के चक्कर लगाते रहे।
