जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल की शिकायत पर दो महिलाओं सहित चार नामजद

0

-गुढा गांव में घटित हुई घटना
City24News/सुनील दीक्षित

कनीना | कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग स्थित गांव गुढा में जमीनी विवाद को लेकर हुण् झगडे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडित सज्जन सिंह उर्फ अनिल ने कनीना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बीते नवंबर माह में कनीना कोर्ट जा रहा था तो रास्ते में उसके साझे के प्लाट में निर्माण कार्य किया जा रहा था। उन्होंने वहां जाकर साझेदार से निर्माण कार्य न करने की बात कही तो आरोपियों ने पिस्टल निकाल कर भय दिखाया। उसके बाद पीडित एक लाख रूपये लेकर लेनदेन का हिसाब करने के लिए वह बाइक पर सवार होकर जा रहा तो मास्टर संतोष ने धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान हर्ष व मास्टर संतोष उसे घसीट कर खुदाई की हुई नींव के पास लेकर गए और पटक दिया। जहां उसके साथ हर्ष, संतोष तथा मनोज व रेवती ने भी उसके साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर छुडाने आई उसकी पत्नी सरला से भी मारपीट की। उसकी पत्नी ने 112 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की इआरवी ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। ग्रामीण शेरसिंह व उसकी पत्नी ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक दाखिल कराया जहां उसकी हालत में सुधार हुआ।
कनीना सदर थाना इंचार्ज निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने कहा कि मारपीट में घायल हुए सज्जन सिंह उर्फ अनिल की शिकायत पर मारपीट के आरोपियों मास्टर संतोष कुमार, हर्ष, रेंवती देवी व मनोज कुमारी के विरूद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में अस्पताल के चिकित्सकों से ओपिनियन ली गई है। जिसमें उन्होंने एसआई तहरीर किया हुआ है। मारपीट के आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *