गौरव,निखिल और हर्ष पानीपत ने हरियाणा कबड्डी टीम में एवं निकुंज मलिक और शुभम दहिया ने फुटबॉल टीम में क़दमों की ताल मिलाकर हरियाणा राज्य को चैंपियन।

0

City24News/ओम यादव
पानीपत | वीरेंद्र पुनिया पानीपत चीफ डी मिशन हरियाणा फुटबॉल एवं कबड्डी टीम, डाक्टर जोगेंद्र सिंह भोकर पानीपत फुटबॉल टीम मैनेजर और शमशेर पानीपत कबड्डी टीम मैनेजर के नेतृत्व में हरियाणा बना चैंपियन।

69वीं स्कूल नेशनल फुटबॉल एवं कबड्डी चैंपियनशिप का सफल आयोजन साधना केंद्र पट्टी कल्याणा पानीपत में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक किया गया।

सत्यवीर धनखड मीडिया इंचार्ज खेल हरियाणा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हरियाणा फुटबॉल टीम में मोहित भिवानी,अमृत रंजन कुरुक्षेत्र,संदीप हिसार,दिव्यांशु नारायण गुरुग्राम,अमन यादव गुरुग्राम,रविन्द्र करनाल, निकुंज मलिक पानीपत, रक्षित पानीपत,इशित सेठी फरीदाबाद,दीनू झज्जर,शुभम दहिया पानीपत,ध्रुव नंदा करनाल,परकुल सिंह फरीदाबाद,मोहित कुमार हिसार,सूरज सिंह बिष्ट हिसार, शौर्य रावत फरीदाबाद,अभिजय जाजोरिया गुरुग्राम,अबीर सिंह गुंध गुरुग्राम ने कुशल रणनीति अपनाकर सभी मैचों में अपराजित जीत दर्ज कर समस्त भारतवर्ष में हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया।

वीरेंद्र पुनिया चीफ डी मिशन और टीम मैनेजर कृष्ण सिंह सोनीपत एवं टीम कोच डाक्टर जोगेंद्र सिंह भोकर के प्रतिनिधत्व में हरियाणा फुटबॉल टीम ने हरियाणा राज्य का भारतवर्ष में गौरव बढ़ाया।

हरियाणा कबड्डी टीम में साहिल जींद,सचिन खटकड जींद, ध्रुव दलाल जींद,गौरव संधू पानीपत, निखिल पानीपत,हर्ष पानीपत,अजय कुमार फतेहाबाद,मोहित हिसार, ललित भिवानी,अनिकेत चरखी दादरी,लोकेश रोहतक और वंश रोहतक ने अच्छा प्रदर्शन करके हरियाणा टीम को अपराजेय जीत दिलाकर राष्ट्रीय चैंपियन बनाया।

टीम के साथ वीरेंद्र सिंह पूनिया पानीपत चीफ डी मिशन,शमशेर सिंह पानीपत मैनेजर एवं सुरेंद्र सिंह हिसार टीम कोच के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा ध्वज फहराया।

महीपाल सिंह ढांडा शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार ने फुटबॉल और कबड्डी टीम के सभी आफिसयल को फुटबॉल एवं कबड्डी खेल में दोनों टीमों के चैंपियन बनने पर फोन से हार्दिक बधाई प्रदान की और सुरेश बूरा जिला शिक्षा अधिकारी पानीपत,जयपाल सरोहा मौलिक शिक्षा अधिकारी पानीपत,रोहित देशवाल इस्टेट मैनेजर एच एस आई आई डी सी पानीपत एवं कृष्ण लाल प्रबंधक एच एस आई आई डी सी पानीपत और बिजेंद्र पूनिया सीनियर प्रिंसिपल पानीपत ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed