फुटबॉल के दूसरे दिन पहले मैच में उत्तराखंड ने दिल्ली को 1-0 और मणिपुर ने कर्नाटक को 5-0 जीरो से पराजित कर मैच जीते।

0

City24News/ओम यादव
फरीदाबाद
| कबड्डी मैच में हरियाणा ने डी ए वी की टीम को 27-04 अंक से परास्त किया और गुजरात ने कडे मुकाबले में पश्चिम बंगाल को 31-25 अंक से हराया।

सत्यवीर धनखड मीडिया इंचार्ज खेल हरियाणा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69वीं फुटबॉल 17 साल आयु वर्ग लडका और कबड्डी 19 साल लडका वर्ग नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ महीपाल सिंह ढांडा शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार के द्वारा सेवा साधना केंद्र पट्टी कल्याणा पानीपत में दीप प्रज्वलित एवं पताका फहराकर किया गया एवं हरियाणा की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया।

शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा ने भारत के सभी राज्यों के खिलाड़ियों को संदेश दिया कि खिलाडी मानसिक रूप, शारीरिक रूप और शैक्षणिक रूप से सक्षम बनकर देश को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स,एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बहुत ही अच्छा खेल प्रदर्शन कर रहे हैं।

पवन जिंदल प्रभारी आर एस एस उत्तर भारत ने सभी राज्यों के खिलाड़ियों को पूर्ण अनुशासन में खेल प्रदर्शन करने का संदेश प्रदान किया और कहा कि हमारा राष्ट्र विकसित राष्ट्र बनने की तरफ है एवं भारत देश विश्व में सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी निवास करती है, इसलिए सभी युवा समाजहित कार्य कर देश को विकसित देश बनने में अपना विशेष योगदान दें।

नेशनल चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर भूपेंद्र सांगवान एस पी हरियाणा पुलिस पानीपत,पंकज यादव ए डी सी पानीपत, डाक्टर आई पी नेगी फार्मर एन एस आई एस साई पटियाला, राकेश बूरा जिला शिक्षा अधिकारी पानीपत,जयपाल सरोहा मौलिक शिक्षा अधिकारी पानीपत,रविन्द्र आंतिल जिला शिक्षा खेल अधिकारी,करण सिंह पूनिया जिला शिक्षा खेल सहायक अधिकारी, बिजेंद्र पुनिया सीनियर प्रिंसिपल,डाक्टर जोगेंद्र सिंह भोकर फुटबॉल कोच,प्रदीप कादियान पी टी आई, राकेश कादियान अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा संघ पानीपत,पवन नांदल,राजपाल सिंह,जसमेर पूर्व भारतीय सेना कोच और राकेश सिवाच मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जोगेंद्र सिंह भोकर फुटबॉल कोच ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन के पहले फुटबॉल मैच में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली की टीम को 1-0 से परास्त कर विजय प्राप्त की।

पाइट इंस्टीट्यूट खेल मैदान पर ओडीशा ने 12-0 अंक के साथ सी बी एस इ पर जीत दर्ज की।

सेवा साधना केंद्र पट्टी कल्याणा खेल मैदान पर मणिपुर ने कर्नाटक को 5-0 से शिकस्त देकर विजय प्राप्त की।

डी ए वी पुलिस लाइन खेल मैदान पर मध्यप्रदेश की टीम ने पांडुचेरी की टीम को 2-0 से हराकर जीत प्राप्त की।

तमिलनाडु ने पाइट इंस्टीट्यूट खेल मैदान पर गुजरात की टीम को 4-0 से हराया।

सेवा साधना केंद्र पट्टी कल्याणा खेल मैदान पर पश्चिम बंगाल ने जम्मू कश्मीर को 4-0 से पराजित किया।

पुलिस लाइन खेल मैदान पर त्रिपुरा ने 4-0 अंक से नवोदय विद्यालय संगठन को शिकस्त देकर जीत दर्ज की।

सत्यवीर धनखड मीडिया इंचार्ज खेल हरियाणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा साधना पट्टी कल्याणा पानीपत में आयोजित 69वें एसजीएफआई राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आज कबड्डी अंडर-19 (बालक वर्ग) के मुकाबले अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में संपन्न हुए। विभिन्न राज्यों एवं संगठनों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।

सुरेश दलाल कबड्डी कोच ने बताया कि हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी को 27–04 से पराजित किया।

गुजरात ने कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल को 31–25 से हराया।

झारखंड ने रोमांचक मुकाबले में जम्मू एवं कश्मीर को 43–38 से पराजित किया।

मध्य प्रदेश ने बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में उत्तराखंड को 39–37 से हराया।

छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एनवीएस को 47–40 से पराजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *