कनीना मंडी में कलश यात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना मंडी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में शुक्रवार से द्वितीय सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ किया गया। सुबह सवा नो बजे आयोजित कलश एवं शोभायात्रा में महिलाओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। डीजे की धुन पर धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई जिसका समापन कथा स्थल पर किया गया। अशोक गुप्ता सपत्नीक यजमान की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस कथा का 15 जनवरी को सुबह सवा नो बजे हवन एवं प्रसाद वितरण के बाद समापन होगा। जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालु हिस्सा लेगें। कथा का वाचन पंडित राम बिहारी द्वारा दोपहर एक बजे से सायं चार बजे तक किया जा रहा है। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान पूर्णचंद सहरावत, राजसिंह उन्हाणी, सुरेश सेठ, वेद प्रकाश जांगिड़ सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
कनीना-श्रीमदभागवत कथा से पूर्व आयोजित कलश यात्रा में हिस्सा लेती महिलाएं।
