नव वर्ष के उपलक्ष में ग्राम छपेड़ा और छछैड़ा में सुख समृद्धि और शांति के लिए हवन।

0

City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | नव वर्ष के उपलक्ष में ग्राम छपेड़ा और छछैड़ा में सुख समृद्धि और शांति के लिए हवन किया गया। आचार्य राजेश शास्त्री यज्ञ हवन सत्संग में ब्रह्मा और डॉक्टर बलदेव धर्मपत्नी गायत्री देवी यजमान के रूप में रहे। आचार्य राजेश ने कहा हवन और यज्ञ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और योगिराज श्री कृष्ण ने जीवन पर्यंत हवन यज्ञ किया उन्होंने कहा सत्संग करने सुनने और सुनाने से बुराइयों दूर होती है और अच्छे मार्ग की ओर बढ़ते हैं आचार्य राजेश ने कहा हमें एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य के लिए आगे आना चाहिए। नव वर्ष के उपलक्ष में सभी के लिए सुख शांति और वे सब शांति की कामना की गई उन्होंने कहा देव पूजा माता-पिता गुरु आचार्य अतिथि की सेवा करनी चाहिए अच्छे लोगों की संगति मनुष्य को महान बना देती है यह बातें आचार्य राजेश बोल रहे थे। इसके अलावा ग्राम छछैडा में हवन संध्या की गई इस कार्यक्रम में शिवचरण, विमला देवी, रवि, सुरेंद्र अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed