नवनियुक्त महिला मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर विधायक मूलचंद शर्मा ने दी बधाई
समाचार गेट/संजय शर्मा
बल्लभगढ़। महिला मोर्चा जिला फरीदाबाद महानगर अध्यक्ष श्रीमती ममता राघव द्वारा घोषित अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार कर नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों के साथ विधायक पंडित मूलचंद शर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा के सेक्टर 8 स्थित कार्यालय पहुंची। इस मौके पर माननीय विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति ममता राघव को बधाई दी और सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं साथ आए अन्य पदाधिकारी को भी उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी अपनी निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर भाजपा सरकार की रीति और नीति को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेगीं। इस मौके नवनियुक्त सीकरी मंडल अध्यक्ष सुनीता रावत, पृथला से एकता कौशिक, फतेहपुर बिल्लौच पूनम रानी, छायसा से मालती सिंह, पाली मंडल से गीता भड़ाना,डबुआ से पूजा रानी,नंगला से मोनिका गुप्ता,गौछी से बिंदु देवी, जवाहर कालोनी से चारू हंस,मुजेसर से वीणा भौंटे,चावला कॉलोनी से भारती गुप्ता,बल्लभगढ़ से पूजा सारण,ऊंचा गांव से पूजा मिश्रा, आदर्श से विजय रानी को बधाई दी।
इनके भाजपा नेता श्री टिपरचंद शर्मा ने भी सभी को आगमी नव वर्ष की बधाई दी और भाजपा परिवार से जुड़ने के लिए सभी का स्वागत किया। बैठक में फरीदाबाद जिला महानगर की सचिव पार्षद किरण बाला, सचिव सुषमा यादव,संगीता नेगी, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष चंद्रप्रभा शर्मा, रिंकू सेनी,अजय शर्मा,सचिन गर्ग भी मौजूद रहे।
