हिसार जिले के नन्हे एथलीट खिलाड़ियों ने लगाई हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदकों की झडी।
-सिमरन पाबडा ने 200 मीटर दौड़ में पहला और 60 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर दो पदक जीते।
City24News/ओम यादव
हरियाणा | दूसरी हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन सी आर ए कालेज सोनीपत में 13 दिसंबर से 14 दिसंबर तक किया गया।
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा, राजकुमार मिटान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य,नरेंद्र मोर चेयरमैन एथलेटिक्स हरियाणा, प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक और पदक विजेता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि
12 साल आयु वर्ग 80 मीटर बाधा दौड़ लड़का वर्ग में ग्रुप ए में मुकुल पूनिया ने पहला स्थान, ग्रुप जे में हिमांशु ने पहला स्थान, भावेश ने दूसरा स्थान, ग्रुप के में लकक्षित ने पहला स्थान, ग्रुप क्यू में दीक्षांत ने दूसरा स्थान, 200 मीटर रेस में ग्रुप बी में मयंक ने पहला स्थान, ग्रुप सी में शुभम ने दूसरा स्थान ,ग्रुप जी में सनी ने दूसरा स्थान, ग्रुप एल में टिंकू ने तीसरा स्थान, 100 मीटर दौड़ में ग्रुप इ में अभिजोत दूसरा स्थान, ग्रुप जे में हिमांशु ने दूसरा स्थान, ग्रुप एन मैं आर्यन ने तीसरा स्थान, ग्रुप वी में मयंक ने पहला स्थान, 60 मीटर दौड़ में ग्रुप ए प्रियांशु ने तीसरा स्थान किया।60 मीटर दौड़ ग्रुप बी में कृष्ण ने दूसरा स्थान, ग्रुप डी में गुरमीत ने पहला स्थान और लवप्रीत ने तीसरा स्थान, ग्रुप एच में भावेश ने तीसरा स्थान, ग्रुप आई में तेजस ने तीसरा स्थान, ग्रुप के में मोक्ष ने दूसरा स्थान, ग्रुप एल में नवीन दूसरा स्थान, ग्रुप एम में हर्ष ने दूसरा स्थान और तरुण ने तीसरा स्थान, ग्रुप क्यू में कार्तिकेय ने तीसरा स्थान, ग्रुप आर में कार्तिक ने दूसरा स्थान और ग्रुप एस में रमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
12 वर्ष लडकी वर्ग में 200 मीटर रेस में ग्रुप डी में सिमरन ने पहला स्थान और अवनी ने तीसरा स्थान, ग्रुप इ में संस्कृति ने पहला स्थान,80 मीटर बाधा दौड़ में ग्रुप बी में किरण ने पहला स्थान, ग्रुप सी में जीविका दुहन ने तीसरा स्थान, ग्रुप जे में दीपांशी ने दूसरा प्रभा ने तीसरा स्थान,100 मीटर रेस में ग्रुप एफ में जीविका ने तीसरा स्थान, ग्रुप एच में प्रभा ने दूसरा स्थान,ग्रुप जे में सिमरन ने दूसरा स्थान और 60 मीटर दौड़ में ग्रुप जी में हिमांशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
राजकुमार मिटान ने बताया कि हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप से भविष्य के खेल सितारे मिलेंगे और बच्चों में खेल भावना जागृत होगी, जिससे छोटी आयु वर्ग के एथलीट खिलाडी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
