नूंह में हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न
City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. नं. 41) मुख्यालय चरखी दादरी से संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की ब्रांच पब्लिक हेल्थ रेनिवेल नूंह का चुनाव शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नूंह में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन पर्यवेक्षक राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा तथा राज्य उप प्रधान रमेश डागर की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।
चुनाव में ब्रांच पब्लिक हेल्थ–रेनिवेल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष हासिम खान, ब्रांच प्रधान खुर्शीद अहमद अलावलपुर को सातवीं बार निर्वाचित किया गया,सचिव जाकिर हुसैन,कोषाध्यक्ष मुबीन खान,वरिष्ठ प्रधान कमरुद्दीन नूंह, उप प्रधान राजेंद्र,सह सचिव आविद, उप कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उजीना,कार्यालय सचिव सम्मी खान,प्रेस सचिव जान मोहम्मद, ऑडिटर निजामुद्दीन सुडाका को सर्वसम्मति से चुना गया।
सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में राज्य उप प्रधान जाकिर हुसैन, ब्रांच नूंह के प्रधान जाकिर हुसैन, नूंह ब्रांच के कोषाध्यक्ष कासिम खान, जिला कैशियर अजीत सिंह, जिला उप प्रधान वहिद खान, बी एंड आर के ब्रांच प्रधान सुल्तान, जिला सचिव जयपाल फौजी, तथा विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न
चुनाव पूर्णतः शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नव-निर्वाचित टीम ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उनका समयबद्ध समाधान करवाया जाएगा।
