कनीना में हड़ताल रही बेअसर डॉक्टरों की उपस्थित रहने पर सामान्य रूप से संचालित रही स्वास्थ्य सेवाएं
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | दो दिन की डॉक्टरों की हड़ताल की घोषणा के बावजूद सोमवार को कनीना में डॉक्टरों की हड़ताल बेअसर रही | रोजमर्रा की भांति डॉक्टर ड्यूटी पर पहुंचे और मरीजों की जांच कर दवाई दी | हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 9 और 10 दिसंबर को दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा गई थी | अप नागरिक अस्पताल कनीना में नियमित रूप से कार्य होने पर हड़ताल बेअसर रही | यहां पर सामान्य दिनों में 300 से अधिक मरीजों की ओपीडी की होती है | सोमवार को भी लगभग इतने ही ओपीडी रही | अस्पताल की एसएमओ डॉक्टर रेनू वर्मा ने बताया कि अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने सामान्य दिनों की भांति सोमवार को भी अपनी ड्यूटी की और मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई दी गई | जिससे अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी पेश नहीं आई |
