नूंह में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम की शुरुआत, स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम की शुरुआत नूंह के सामान्य बस अड्डे से की गई।
आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के जिला संयोजक रमेश मानूवास व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में नूंह के सामान्य बस अड्डे से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए जागरूक करने का अभियान चलाया।
कार्यक्रम के गुरुग्राम लोकसभा संयोजक हरविंदर कोहली ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है और इसी दिशा में लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि देश तभी प्रगति करेगा जब नागरिक अधिकतम स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे और स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का विचार नया नहीं, बल्कि लंबे समय से देश की विकास यात्रा का हिस्सा रहा है। पार्टी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थानों से की है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंच सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का बढ़ता उपयोग ही देश को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
भाजपा जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने का अर्थ है लोगों को आत्मनिर्भर होने की दिशा में प्रेरित करना। उन्होंने बताया कि मेवात क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह (सेल्फ-हेल्प ग्रुप) के माध्यम से कई महिलाएं घर बैठे काम कर रही हैं। ऐसे समूहों को आगे लाना और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना रहा कि देश में बने उत्पादों का उपयोग न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाएगा बल्कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा। भाजपा के इस जागरूकता अभियान से नूंह जिले में आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ,जिला सयोजक रमेश मानुवास, जाहिद हुसैन, जान महोमद जिला प्रमुख, दलबीर जिला उपाध्यक्ष, एजाज खान पुनहना, जैद उर्फ कल्लू सालाहेड़ी, नत्थूराम गुज़र, राजकुमार संगेल, सतीश मंडल अध्यक्ष ,पवन कुमार, सतीश चंद ,महेन्द्र देशवाल , अरशद बंसी, फकरु पार्षद पुनहाना, गोपाल माथुर जिला सचिव सहित अन्य भाजपा के कर्यकर्ता मौजूद रहे।
