दूसरी हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 13 एवं 14 दिसंबर 2025 को सी आर ए कालेज सोनीपत में होगा।
City24News/ओम यादव
सोनीपत | सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दूसरी किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 13 और 14 दिसंबर 2025 को सी आर ए कॉलेज सोनीपत में किया जाएगा।इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में एथलेटिक्स के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि दूसरी हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ऑनलाइन एंट्री 29 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट www.haryanaathletics.com पर की जाएंगी।
12 साल आयु वर्ग लडकी एवं लडका वर्ग में 2014 और 2015 आयु वर्ग के एथलीट खिलाडी ही भाग ले सकते हैं और इनके इवेंट निम्न प्रकार से हैं:-
- 60 मीटर दौड़
- 100 मीटर दौड़
- 200 मीटर दौड़
- 80 मीटर हर्डल्स इवेंट
- लॉन्ग जंप 5 मीटर अप्रोच
- किड्स जैवलिन 5 मीटर अप्रोच
- बैक थ्रो 1 किलोग्राम बाल
- 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस
- 4 गुणा 100 मीटर मिक्स्ड रिले रेस।
10 साल आयु वर्ग लडकी एवं लडका वर्ग में 2016 और 2017 के जन्म वाले एथलीट खिलाडी ही भाग लेंगे और इस आयु वर्ग में इवेंट निम्न प्रकार से हैं:-
- 60 मीटर दौड़
- 100 मीटर दौड़
- 80 मीटर हर्डल्स इवेंट
- ब्रॉड जंप
- किड्स जैवलिन 5 मीटर अप्रोच
- बैक थ्रो 1 किलोग्राम
- 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस
- 4 गुणा 100 मीटर मिक्स्ड रिले रेस।
8 साल आयु वर्ग लडकी एवं लडका वर्ग में 2018 और 2019 आयु वर्ग के एथलीट खिलाडी भाग लेंगे और इस आयु वर्ग के इवेंट निम्न प्रकार से हैं:-
- 50 मीटर दौड़
- 80 मीटर दौड़
- 50 मीटर हर्डल्स इवेंट
- ब्रॉड जंप
- बॉल थ्रो
- 4 गुणा 50 मीटर रिले रेस
- 4 गुणा 50 मीटर मिक्स्ड रिले रेस।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि
सभी बच्चों और अभिभावकों और खेल प्रेमियों से अपील करता हूं कि इस शानदार आयोजन का हिस्सा बनें और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दें। यह आयोजन बच्चों के लिए एक अच्छा अवसर है, जहां वे अपने कौशल को प्रदर्शित कर सकते हैं।हमें उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता हरीयाणा में खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में मदद करेगी।
