नायब तहसीलदार जय प्रकाश गीता जयंती कार्यक्रमों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | जिलाधीश अखिल पिलानी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 16(1) व 17(2) के अंतर्गत नायब तहसीलदार नूंह जय प्रकाश को गीता जयंती कार्यक्रम एवं गीता सद्भावना यात्रा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 29 नवंबर से 01 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अंतर्गत कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्राप्त होंगे तथा वे पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे।
