संपूर्ण बने कनीना अनाज मंडी आढ़ती के प्रधान
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना की नई अनाज मंडी चेलावास में बृहस्पतिवार को आढ़तियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंडी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मंडी में फसल की खरीद-फरोख्त सुचारू रूप से करने के लिए आढ़ती कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संपूर्ण सहराव को प्रधान व महेंद्र सिंह को उप प्रधान, सुभाष यादव को महासचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर राजबीर सिंह, अशोक कुमार, मनीष कुमार उपस्थित थे।
