बिहार में एन डी ए गठबंधन की प्रचंड जीत पर नूंह में कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न 

0

-भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन के अंबाला व नूंह निवास पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां 
-भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे, मिठाइयाँ व पटाखे चलाकर खुशियां मनाई 
City24News/अनिल मोहनिया

नूंह | शुक्रवार को बिहार के चुनाव परिणाम का दिन था। सुबह से ही लोग परिणामों पर नजर बनाए हुए थे। जैसे जैसे एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत से जीत मिली तो बिहार के साथ साथ पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। 

   इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन के नूंह व अंबाला निवास पर बिहार में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत से प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गगनचुंबी नारों के साथ एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर व पटाखे चलाकर खुशियां मनाई। मेवात क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश व पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं का ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। लोग अलग अलग तरह से जश्न मना रहे थे। 

   भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि बिहार में ये सुशासन व विकास की जीत है। आज पूरा बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के साथ विकास की नई गाथा लिखने जा रहा है। बिहार भी बाक़ी प्रदेशों की तरह विकास की नई रफ़्तार पकड़ेगा। 

   ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि हरियाणा की जलेबी की ख़ुशबू अब बिहार में भी पहुँच गई हैं। यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की जलेबी की महक से बिहार को भी महका दिया हैं। 

हुसैन ने कहा कि ये ऐतिहासिक जीत बिहार के हर मतदाता की जीत है, हर एनडीए के मेहनती कार्यकर्ता की जीत है, नए बिहार और विकसित होने वाले बिहार के हर व्यक्ति की जीत है। उन्होंने एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई व शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *