लक्ष्मी नारायण शिक्षण संस्थान में हुआ एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है वहीं समूह में कार्य करने की क्षमता का भी विकास होता है | यह विचार माधोगढ़ स्थित लक्ष्मी नारायण ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टिट्यूट में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जयंती के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए संस्था के चेयरमैन रणवीर सिंह यादव ने व्यक्त किए | उन्होंने कहा कि एएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी और इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीच हुई खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के मध्य कड़ा मुकाबला रहा | छात्राओं ने बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान की निदेशक डॉ. अनु यादव ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर पारितोषिक वितरित कर सम्मानित किया | प्राचार्य डॉ. सुनील तलेजा व अशोक टोकस ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जय-पराजय खेल का हिस्सा है | पराजय से सबक लेते हुए जय की ओर अग्रसर रहना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे |
कनीना- खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरित करते विद्यालय के चेयरमैन रणवीर सिंह व अन्य |
