भारत सरकार और भारत खेल मंत्रालय एवं भारतीय एथलेटिक्स महासंघ अस्मिता खेल मंच के माध्यम से बेटियों को खेलने के लिए दे रहे हैं प्रेरणा।

0

हरियाणा | दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में समस्त भारतवर्ष में बेटियों को सभी खेल क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए अस्मिता खेल ही मेरी पहचान मंच के माध्यम से समस्त भारतवर्ष के जिलों में जिला स्तर पर खेल आयोजन कराकर खेल खेलने के लिए प्रेरित किया जा, जिससे भविष्य में होने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश की बेटियां अपना खेल प्रदर्शन भारतवर्ष ‌का परचम विश्व में फहराने का कार्य करेंगी।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि अस्मिता खेल ही मेरी पहचान से नयी एथलीट खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा खोज अभियान के माध्यम खोजकर उन्हें विश्व स्तर का एथलीट खिलाडी तैयार किया जाएगा।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में एथलेटिक्स हरियाणा के 13 जिलों के पदाधिकारियों को अस्मिता खेल ही मेरी पहचान मंच के माध्यम से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने के जिला प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं।

हरियाणा राज्य के अम्बाला,भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर,कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पानीपत, रेवाड़ी, सिरसा और यमुना नगर जिलों में अस्मिता खेल ही मेरी पहचान खेल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *