यूरो स्कूल में रंगोली बनाओ व दीप सजाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | यूरो स्कूल कनीना में शनिवार को धनतेरस के मौके पर रंगोली बनाओ और दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उत्तम संस्कार एवं एवं संस्कृति और धार्मिक त्योहारों के प्रति आस्था प्रकट में भी अग्रणी है। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने चार सदन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आईन्सटाईन सदन ने प्रथम, न्यूटन सदन ने द्वितीय, डार्विन सदन ने तीसरा तथा व एडिसन सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सुनील यादव व उप-प्राचार्या संजू यादव ने सभी विद्यार्थियों विघर्थियों को सम्मनित किया। इस अवसर पर कोआडभर््नेटर नवनीत लावणिया, रितू तंवर, तनू गुप्ता, सुमन यादव उपस्थित थे |
कनीना-प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी।