जिला बास्केटबॉल सिलेक्शन ट्रायल महिला कालेज में कल।

City24news/नरवीर यादव
करनाल |मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 27वीं हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स 2025 में भाग लेने के लिए जिला करनाल पुरुष बास्केटबॉल टीम का चयन कल दोपहर बाद 3 बजे महिला कालेज खेल मैदान पर किया जाएगा।
हरियाणा राज्य बास्केटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष बिट्टू सैनी करनाल ने बताया कि पुरुष बास्केटबॉल के चयनित खिलाडी हरियाणा टीम में शामिल होकर हरियाणा ओलम्पिक गेम्स में भाग लेंगे। हरियाणा सरकार के द्वारा हरियाणा ओलम्पिक गेम्स का शुभारंभ आयोजन 2 नवंबर 2025 से शुरू किया जाएगा।ट्रायल की जानकारी इस प्रकार है तारीख शनिवार 11 अक्टूबर 2025
समय दोपहर 3:00 बजे
स्थान गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमन करनाल का खेल का मैदान (शाखा ग्राउंड) पर लिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए चयन समिति में डाक्टर बलबीर सिंह सैनी अध्यक्ष,राहुल राणा सदस्य,नवदीप यादव सदस्य और रोहित कम्बोज सदस्य को नियुक्त किया गया है।
ट्रायल में भाग लेने के लिए योग्यता पात्रता मानदंड हैं
खिलाड़ी करनाल के निवासी होने चाहिए या करनाल में पढ़ाई कर रहे हों एवं किसी भी कार्य क्षेत्र में कर रहे हों।
सभी प्रतिभागियों को पहचान सत्यापन के लिए आधार कार्ड या संस्थागत विभागीय पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।