कनीना में नगरपालिका प्रशासन नगर वासियों को उत्पाती बंदरों से दिलाएगा निजा

-400 बंदर पकड़ने के लिए कॉल किए टेंडर
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना नगरपालिका क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले बंदरों से जल्द ही निजात मिलेगी। इस बारे में नगरपालिका प्रशासन की ओर से टेंडर कॉल किए गए हैं। नगरपालिका चेयरपर्सन डॉ रिम्पी लोढ़ा ने बताया कि बंदरों के आतंक से आमजन परेशान था। बच्चे एवं महिलाएं बंदरों का निशाना बन चुकी थी। जिनकी ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए नपा कार्यालय में लगातार शिकायतें दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि नपा क्षेत्र में करीब 400 बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर कॉल किए गए हैं जो आगामी 16 अक्टूबर को छोड़े जाएगें। बंदर पकडे जाने के बाद नगरवासियों को बंदरों के आतंक से मुक्ति मिलेगी।
कनीना-पीपी साइज फोटो डाॅ रिम्पी लोढा, चेयरपर्सन नपा कनीना।