नूंह भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत को लेकर प्रेस वार्ता।

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | नूंह भाजपा जिला कार्यालय झिर कमल में आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पंकज बेनीवाल ने भाग लिया।
प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए संगठन और कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत कोई साधारण नारा नहीं, बल्कि यह एक जनांदोलन है जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि यदि देश की सेना मजबूत है तो देश की रक्षा भी सशक्त होगी। आज भारत की ताकत इतनी बढ़ चुकी है कि विश्व की बड़ी शक्तियां भी भारत के आगे झुक रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के पासपोर्ट को देखकर जय मोदी बोला जाता है। हिंदुस्तान का शेर आगे चल रहा है जिसपर भारतीयों को गर्व है।
सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर ना हम पर डालो सबसे आगे है हिंदुस्तानी, हिंदुस्तान आगे है, हिंदुस्तानी आगे रहा है, हिंदुस्तान ही आगे रहेगा।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पंकज बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने छोटे उद्योगों, स्टार्टअप्स और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का लाभ नूंह जैसे पिछड़े क्षेत्रों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान युवाओं को स्वरोजगार और नई तकनीकों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रहा है।
इस मौके पर भाजपा जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के अंत में वक्ताओं ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी नूंह जिले के विकास के लिए विशेष अभियान चलाएगी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगी।