हरियाणा राज्य स्कूल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुभाष चंद्रा फाउंडेशन दौलतपुर की लड़की एथलीट खिलाडियों ने जीते 5 पदक।

0

-अमीषा गुर्जर ने रजत और कांस्य सहित 2 पदक जीते।
City24news/नरवीर यादव

फरीदाबाद | सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा स्टेट स्कूल गर्ल्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक राजीव गांधी खेल परिसर फरीदाबाद में किया गया और सुभाष चंद्रा फाउंडेशन दौलतपुर हिसार की बेटियों ने अच्छी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर 2 रजत पदक और 3 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीते।

सुभाष चन्द्रा फाउंडेशन ऐथलेटिक्स सेन्टर दौलतपुर संचालक रामफल कश्यप ने बताया कि फाउंडेशन की खिलाड़ी बेटियों ने 5 पदक जीतकर सुभाष चन्द्रा फाउंडेशन और अपने जिला हिसार का नाम रोशन किया है।
17 साल आयु वर्ग लडकी में अमीषा गुज्जर ने 100 मीटर हर्डल रेस में रजत पदक और 400 मीटर हर्डल रेस में कांस्य पदक जीता।
17 साल आयु वर्ग में लड़की में 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में विजेता वर्मा,रोनक, इच्छा ,इशू ने कांस्य पदक,19 साल आयु वर्ग में सोनम 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक एवं 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में सोनम,काव्या, दीपिका और आर्यन ने रजत पदक जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया। राधिका ने 3000 मीटर वाक् रेस में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है सुभाष चन्द्रा फाउंडेशन ऐथलेटिक्स सेन्टर दौलतपुर की बेटियां हर चेम्पियनशिप में मेडल जीतकर फाउंडेशन का नाम रोशन कर रही है।कोच रामफल कश्यप दौलतपुर दिन रात मेहनत करके बेटियों को तराश कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *