राजकुमार बने कांग्रेस पार्टी के रेवाडी जिला प्रभारी
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना निवासी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव को कांग्रेस पार्टी का रेवाडी जिले का प्रभारी नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलोत, सह-प्रभारी प्रियंका चंदेलिया, मीमांसा आर्या व हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राजकुमार यादव को कांग्रेस पार्टी के अहम पर जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।