स्वास्थ्य विभाग के उप अधीक्षक आज होंगे सेवानिवृत्त

0

-रेवाडी, सेहलंग, कनीना में साढे 31 वर्ष तक सेवाएं
City24news/सुनील दीक्षित

कनीना | कनीना निवासी एवं स्वास्थ्य विभाग में बतौर उप अधीक्षक वीरेंद्र सिंह आज 30 सितंबर को साढे 31 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होगें। उनकी सेवा निवृति पर मंगलवार को सांय सवा तीन बजे गाहडा रोड स्थित झुथर सिंह मैरिज पैलेस में विदाई पार्टी का आयोजन किया जाएगा। मूल रूप से बव्वा के रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 1994 में जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय रेवाडी में बतौर क्लर्क के पद पर भर्ती हुए थे। उसके बाद उनकी बदली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना व सेहलंग हुई। वर्ष 2015 में उनकी लेखाकार के पद पर पदोन्नति हुई। जिस पर उन्होंने सीएचसी कनीना में सेवाएं दी। वर्ष 2023 में उनकी पदोन्नति उप अधीक्षक पद पर होने के बाद जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय रेवाडी तबादला हुआ। उनकी अधिकांश सेवा सीएचसी सेहलंग व कनीना में रही है। दिलचस्प बात है कि भर्ती होने के समय विभाग के रेवाडी कार्यालय में वीरेंद्र सिंह पहले क्लर्क थे तथा सेवानिवृत होने तक पहले उप अधीक्षक रहे। उनकी सेवा निवृति पर मेजर दलीप सिंह, डाॅ पूजा यादव, सुरेंद्र सिंह, सौरभ यादव, गगन यादव, आशीष, विक्की यादव उपस्थित रहेगें।
कनीना-पीपी साइज फोटो वीरेंद्र सिंह यादव उप अधीक्षक।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *