64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप रांची झारखंड में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडी पदक विजेता बनकर मचा रहे धूम।

-सीमा कालीरमन भिवानी ने डिस्कस थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर बढाया हरियाणा राज्य का मान।
संजना रोहतक ने 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते 2 रजत पदक।
-शिक्षा चरखी दादरी ने शाट पुट में जीता रजत पदक।
-निर्भय सिंह भिवानी ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक।
-सान्या यादव महेंदरगढ ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक।
City24news/ओम यादव
फरीदाबाद | सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने बताया कि 64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 4 दिवसीय आयोजन 27 सितम्बर से 30 सितंबर तक रांची झारखंड में किया जा रहा है और इस नेशनल चैंपियनशिप में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडी अपना पूरा दमखम दिखाकर हरियाणा राज्य के लिए पदक जीत रहे हैं।
एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव प्रदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा हरियाणा भिवानी ने डिस्कस थ्रो इवेंट में 55 मीटर 26 सैंटीमीटर की बेहतरीन थ्रो कर स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया और दूसरे स्थान पर निधि रेलवे स्पोर्ट्स ने एवं तीसरा स्थान सान्या यादव महेंदरगढ हरियाणा ने अपने नाम किया और पुरुष वर्ग में निर्भय भिवानी हरियाणा ने 54 मीटर 95 सैंटीमीटर की दूरी की डिस्कस थ्रो कर रजत पदक एथलेटिक्स हरियाणा को दिया और कृपाल सिंह ओ एन जी सी ने स्वर्ण पदक एवं धर्मराज यादव एस एस सी बी ने कांस्य पदक जीता।
1500 मीटर दौड़ में संजना सिंह रोहतक हरियाणा ने 4 मिनट 15 सेकेंड 89 माइक्रोन के समय के साथ रजत पदक प्राप्त किया और लिली दास रेलवे स्पोर्ट्स ने स्वर्ण पदक एवं काजल कांवडे गुजरात ने कांस्य पदक जीता, पुरुष वर्ग में अमित हरियाणा ने 3 मिनट 47 सेकेंड 48 माइक्रोन के समय के साथ रजत पदक,सुनील डाबर एस एस सी बी ने स्वर्ण पदक एवं जगदीश एस एस सी बी ने कांस्य पदक जीता।
शाट पुट इवेंट में शिक्षा हरियाणा चरखी दादरी ने 15 मीटर 92 सैंटीमीटर गोला फेंक कर रजत पदक जीता और योगिता रेलवे स्पोर्ट्स ने स्वर्ण एवं विधि रेलवे स्पोर्ट्स ने कांस्य पदक,5 किलोमीटर रेस में संजना हरियाणा रोहतक ने 16 मिनट 3 सेकेण्ड 23 माइक्रोन का समय देते हुए रजत पदक जीतकर हरियाणा को दिया।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, टीम कोच जसवंत सिवाच और टीम मैनेजर अजय सहरावत ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर बधाई दी।