कर्मचारी संघ की बैठक में हुआ कार्यकारिणी का गठन
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | बृहस्पतिवार को कनीना में सर्व कर्मचारी संघ, ब्लॉक कनीना की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रधान नरेंद्र सिंह ने की। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके चयन पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रधान कौशल यादव, जिला सचिव राहुल सारवान व राज्य सचिव सुबेसिंह यादव की मौजूदगी में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। ब्लॉक प्रधान के रूप में सचिन रंगा,सचिव शशि बाला, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार नियुक्त हुए। इस मौके पर नवीन कुमार,सतीश कुमार, सुधीर कुमार,अंशु कुमार,सुनीता देवी,दीपक कुमार, विजय कुमार, पूर्ण सिंह, विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।