ससुराल से मायके जाने के घर से निकली महिला दो बच्चों सहित हुई लापता
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | ससुराल से मायके जाने के लिए घर से निकली महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई। इस बारे में महिला के पति दीपक ने पुलिस को दरखास्त देकर तलाश करने की गुहार लगाई है। दीपक की ओर से कनीना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी बीती 4 सितंबर को दो बच्चों के साथ राजस्थान में मायके जाने के लिए घर से निकली थी। इस बारे में जब उन्होंने अपनी सास से फोन किया तो उन्होंने बच्चों के वहां न पंहुचने की बात कही। दीपक ने उसके संभावित ठिकानों व रिश्तेदारियों में खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी पत्नी व बच्चों को छुपाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर महिला व दो बच्चों की तलाश शुरू कर दी हैै।