एनसीबी हरियाणा द्वारा चालक प्रशिक्षण केंद्र में नशे के विरुद्ध किया जागरूक

–प्रतिबंधित नशे की रोकथाम के लिए 1933 पर नशे के विरुद्ध दे गुप्त सूचनाएं- डॉ अशोक कुमार वर्मा
City24news/ओम यादव
करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख/ पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह के दिशानिर्देशों और पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह भौरिया एवं श्री मोहित हांडा के नेतृत्व में हरियाणा में नशे के विरुद्ध आंदोलन के रूप में युद्ध छेड़ा गया है। पुलिस उपाधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह की देखरेख में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा नशा मुक्त हरियाणा अभियान को लेकर कार्य कर रहे हैं। इस कड़ी में वे आज बस चालक प्रशिक्षण केंद्र करनाल पहुंचे। बस अड्डे करनाल में स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र पर 67 प्रशिक्षुओं ने नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने चालक प्रशिक्षुओं से वार्तालाप के माध्यम से नशे जैसे भयंकर विषय पर चर्चा की और बताया कि नशे की समस्या विश्वव्यापी समस्या के रूप में एक चुनौती बन गयी है। इस समस्या को समूल नष्ट करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा भारत को ड्रग फ्री करने के लिए सरकार ने 1933 अथवा NCB MANAS पोर्टल अथवा हरियाणा के लिए 9050891508 जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देकर सच्चे नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई।