घर से काॅलेज के लिए निकली छात्रा हुई लापता
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना विकास खंड के एक गांव से काॅलेज की छात्रा लापता हो गई। इस बारे में रामविलास ने बताया कि उसकी पुत्री बीती एक सितंबर को घर से काॅलेज जाने के लिए निकली थी। देर तक घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन के प्रयास किए। रात के समय उसके पास छात्रा के घर पंहुचने सम्बंधी काॅल आई जिसने हरियाणा पुलिस की ओर से बोलने की बात कही। उपरोक्त नम्बर की पड़ताल की तो वह खेडी गांव का निकला। उसका मोबाईल फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।