दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

-एसडी स्कूल ककराला के प्रांगण में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना| कनीना-कपूरी रोड स्थित एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में पिछले दो दिन से जारी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरित किया गया। इस बारे में विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 19 आयु वर्ग तथा 60 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल, 65 किलो भार में यश व 71 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षय आईवी दोंगडा अहीर के विद्यार्थी प्रथम स्थान पर रहे। 79 किलोग्राम भार वर्ग में तरुण एसडी विद्यालय ककराला प्रथम, 88 किलोग्राम भार वर्ग में पुनीत, 98 किलोग्राम भार वर्ग में हुनेश,110 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षय तथा 110 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन सभी आईवी दोंगडा अहीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
17 आयुवर्ग के 56 किलोग्राम भारवर्ग में अक्षय जीएल स्कूल कनीना प्रथम, 60 किलोभार वर्ग में पीयूष एसडी ककराला प्रथम, 65 किलोग्राम भार वर्ग में यक्स आईवी दोंगडा अहीर प्रथम, 71 किलोग्राम भार वर्ग में नवीन आरआर ग्रीन मैक्स खेड़ी प्रथम, 79 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक आईवी दोंगडा अहीर प्रथम, 88 किलोग्राम भार वर्ग में जतिन बीआर सेहलंग प्रथम, 98 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल एसडी विद्यालय ककराला प्रथम, 98 किलोग्राम भार वर्ग में सुमीत आईवी दोंगडा अहीर प्रथम स्थान पर रहा। 11 आयुवर्ग के 20 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित आरआर ग्रीन विद्यालय खेडी प्रथम, 22 किलोग्राम भार वर्ग यश एसडी विद्यालय ककराला प्रथम, 24 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल आरआर ग्रीन खेड़ी प्रथम, 26 किलोग्राम भार वर्ग में मंयक आईवी दोंगडा अहीर प्रथम, 28 किलोग्राम भार वर्ग में मन्न्त एलकेपी सिहमा प्रथम स्थान, 30 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस आरआर ग्रीन खेड़ी प्रथम, 32 किलोग्राम भार वर्ग में दक्ष आरआर ग्रीन विद्यालय खेड़ी प्रथम, 34 किलोग्राम भार वर्ग में यश मान्टेश्वरी सतनाली प्रथम स्थान, 34 किलोग्राम भार वर्ग में ग्रीस आरआर ग्रीन खेड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्ुश्ती प्रतियोगिता मेंे 17 आयुवर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में केशव पी आर स्कूल सतनाली प्रथम, 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रवीन केएल नांगल चैधरी प्रथम, 51 किलोग्राम भारवर्ग में जतिन आरआरसीएम कनीना प्रथम, 55 किलोग्राम भारवर्ग में विष्णु पीआरएस सतनाली प्रथम, 60 किलोग्राम भार वर्ग में जतिन फलोरेंस बागोत प्रथम, 71 किलोग्राम भार वर्ग में सुरेन्द्र जीडी झूक प्रथम, 80 किलोग्राम भार वर्ग में रोनक मान्टेश्वरी स्कूल सतनाली प्रथम, 92 किलोग्राम भार वर्ग में रितिक शिक्षा भारती नावां प्रथम, 110 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल एसडी विद्यालय ककराला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी एवं खेल शिक्षक उपस्थित थे।
कनीना-जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाडी।