घर से 20 वर्षीय युवती लापता
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना सदर थाना अंतर्गत एक गांव से 20 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। इस बारे में महिला रामरति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब सात बजे अपने प्लाट में गई हुई थी तो पीछे से उसकी 20 वर्षीय लडकी घर से गायब हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन की जिसमें यशपाल वासी खतरीपुर पर लडकी को अज्ञात स्थान पर छुपाकर रखने का संदेह जताया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।