राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा के सभी जिलों से 14 साल आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले रही हैं।

0

City24news/नरवीर यादव
मीडिया प्रभारी खेल दुष्यंत धनखड फरीदाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा बास्केटबॉल संघ और बास्केटबॉल जिला संघ गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 22 अगस्त से 24 अगस्त तक ताऊ देवीलाल खेल परिसर गुरुग्राम में किया जा रहा है।

हरियाणा बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष अजय श्योराण ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मैच लडका वर्ग में हिसार ने पंचकूला को 47–24 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
रोहतक ने पानीपत को 93–74 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

लडका एवं लड़की वर्ग के सेमीफाइनल 24 अगस्त की सुबह 9:00 बजे खेले जाएंगे।

हरियाणा बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष अजय श्योराण हिसार एवं महासचिव श्रीपाल सिंह भिवानी और कोषाध्यक्ष बिट्टू सैनी करनाल ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *