भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, हिमाचल प्रदेश द्वारा डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन

0

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन व प्रदेश प्रभारी डाॅo असलम खान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने लिया हिस्सा 
कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बिलाल शाह ने की।
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भारत रत्न डॉo एपीजे अब्दुल कलाम जी की 10वीं पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक द्वारा चलाए जा रहे *”डाॅo कलाम स्टार्टअप “* यूथ अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅo असलम खान व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन मुख्य अतिथि रहे। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी अo संo मोर्चा चंडीगढ़ निसार शाह ने शिरकत की।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बिलाल शाह ने की। 

  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि भारत रत्न व देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅo एपीजे अब्दुल कलाम की 10 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूरे देश में नम आँखों व गर्व के साथ “मिसाईल मैन” अब्दुल कलाम का “कलाम को सलाम” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डाॅo कलाम एक सच्चे देशभक्त व प्रेरक वैज्ञानिक ने रामेश्वरम की गलियों से अग्नि, पृथ्वी मिसाइलों और SLV-III तक भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया । उनका विकसित भारत का सपना आज भी हर भारतीय के दिल में धड़कता है, जो युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देता है। 

  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार डाॅo कलाम के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार कर रही है। 

   भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी डाॅo असलम खान ने कहा कि स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाएँ अल्पसंख्यक युवाओं सहित देश के युवाओं को नवाचार और उधमिता के लिए मंच प्रदान कर रही है। ये योजनाएँ डाॅo कलाम के सपनों को जीवंत करती हैं, जो हर युवा को देश की प्रगति का सिपाही बनने की प्रेरणा देती है।

“डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि युवाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम है।”

सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान के रूप में प्रस्तुत किया और युवाओं से बड़ी संख्या में आवेदन करने की अपील की।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने भाग लिया, जिनमें विशेष रूप से स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता से जुड़े युवाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही।

  इस अवसर पर कार्यालय इंचार्ज किरण बाबा, मोर्चा के जिला अध्यक्ष मौहम्मद रहमान, मीडिया प्रभारी सलीम खान, जावेद अजीज कार्यालय इंचार्ज अल्पसंख्यक मोर्चा व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *