उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिला वासियों को दी हरियाली तीज की बधाई 

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने समस्त जिलावासियों को हरियाली तीज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रकृति से जुड़ाव, सामाजिक सौहार्द और महिलाओं की खुशहाली का प्रतीक है।

उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि हरियाली तीज का त्योहार वर्षा ऋतु की शुरुआत में महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व नारी शक्ति की आस्था, प्रेम, समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक है। महिलाएं इस दिन विशेष श्रृंगार कर झूले झूलती हैं, पारंपरिक लोक गीत गाती हैं और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति से प्रेम करने और उसके संरक्षण का संदेश भी देता है।

उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे हरियाली तीज का पर्व पारंपरिक तरीके से, आपसी मेलजोल एवं सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरियाली को बढ़ावा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *