विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरु किया विशेष अभियान – सीएमओ
–जिले में 11 जुलाई तक मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस :
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह |सिविल सर्जन डा. सर्वजीत सिंह थापर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 27 जून से 24 जुलाई 2025 तक विशेष जनजातीयता एवं सेवा प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 11 जुलाई तक प्रत्येक पीएससी, सीएचसी व मेडिकल कॉलेज में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत स्कूलों में जाकर परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मांडीखेड़ा अस्पताल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, एएनएम आदि को इस बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें परिवार कल्याण एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाना, परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देना और समाज को छोटे परिवार- सुखी परिवार की अवधारणा से जोडऩा है।
सिविल सर्जन ने बताया कि इस अवधि में जिला भर में रैलियां, शिविर, स्वास्थ्य केंद्रों पर परामर्श, नसबंदी और अन्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अभियान का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करना और परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन अपनाने पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।