वार्ड 36 में योग दिवस कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन: पार्षद कुलदीप शाहनी

–जन भागीदारी से सफल हो रहा योग के प्रति जागरूकता का संदेश
सिटी24न्यूज/संजय शर्मा
बल्लभगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 16 सामुदायिक भवन में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अजरौंदा मंडल के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रमुख, बूथ के कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख व अजरौंदा मंडल की आम जनता उपस्थित रही।
योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम में शुभांकित गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष अजरौंदा, धीरज अरोड़ा भाजपा मंडल महामन्त्री अजरौंदा, पवन लोहिया भाजपा मंडल महामन्त्री अजरौंदा आदि भी उपस्थित रहे।
वार्ड 36 से पार्षद कुलदीप शाहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रही है। योग हमारे तन, मन और चित्त को संतुलित करता है। हर व्यक्ति को दिन की शुरुआत योग से करनी चाहिए।
कार्यक्रम में समाजसेवी संगठनों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।