हीटवेव के चलते 19 जून तक मौसम खराब रहने का अनुमान

0

-बारिश व बूंदाबांदी की भी रहेगी संभावना,कपास व बाजरे की फसल को होगा फायदा
City24news/सुनील दीक्षित  
कनीना | आषाढ माह के पहले पखवाडे में एक ओर जहां आमजन को हीटवेव सता रही है वहीं मौसम विभाग की ओर से राहतभरी खबर मिली है। जिसके मुताबिक महेंद्रगढ के कनीना सब डिवीजन में शुक्रवार सांय के समय 11 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे हरियाणा में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 14 जून से लेकर 19 जून तक लगातार मौसम परिवर्तनशील रहेगा ओर बारिश-बूंदाबांदी होगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। कृषि विभाग के एसडीओ अजय यादव ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि शनिवार को चंडीगढ़, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल और पंचकुला जिले में भी बारिश होगी। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर जिले में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी-बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि दूसरी ओर प्रदेश के स्थानों पर गर्म लहर और कई स्थानों पर गर्म रात होने की संभावना है। इनमें कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जिंद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार,भिवानी,रोहतक,झज्जर,चरखी दादरी,रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले शामिल हैं। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी, कैथल, जिंद, रोहतक में अलग-अलग स्थानों पर गर्म रात की संभावना है। हरियाणा में 15 जून को चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है वहीं अम्बाला, करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल. मेवात और यमुनानगर जिले में भी बारिश हो सकती है। 16 जून को यमुनानगर, करनाल के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश होने की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि बारिश होने पर ज्येष्ठ माह में बिजाई किए गए बाजरे की फसल को फायदा होने की संभावना है। गर्मी व हीटवेव के चलते कपास व बाजरे की फसल मुर्झाने लगी है। जिसे लेकर किसान चिंतित मुद्रा में हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed