केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन 13 जून को
 
                – जिला सचिवालय नूंह में सरकार के विकासात्मक स्वरूप को दर्शाएगी प्रदर्शनी
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित 11 साल का उल्लेख सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा लघु सचिवालय की द्वितीय मंजिल पर स्थित सभागार में जिला स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से शुक्रवार, 13 जून को किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में जनसेवा को समर्पित की गई योजनाओं व नीतियों की जानकारी इस प्रदर्शनी में उल्लेखित की गई है। 
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि शुक्रवार 13 जून को दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन उपरांत जिला के लोगों को केंद्र सरकार की विकासात्मक गतिविधियों से जागरूक किया जाएगा। साथ ही जनहितकारी नीतियों से अवगत कराते हुए लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है।
| ReplyReply allForwardAdd reaction | 

 
                                             
                                             
                                             
                                         
                                        