केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री के जन्मदिन पर पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने जरूरतमंदों को भोजन कराया

0

-निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के रूप में जाने जाते हैं पूर्व सीएम
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव द्वारा रोटरी क्लब के तत्वावधान में रोटरी रसोई का आयोजन कर जरूरंद व्यक्तियों को भोजन करवाया। कनीना पंहुची संतोष यादव ने कहा कि मनोहर लाल ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी तथा पारदर्शिता से हरियाणा प्रदेश में विकास कार्य करवाए, उसी के परिणामस्वरूप महेन्द्रगढ़ जिले में भी अभूतपूर्व विकास कार्य हुए। मनोहर लाल खट्टर की “बिना पर्ची, बिना खर्ची” नीति ने हरियाणा में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस नीति के तहत लाखों पात्र युवाओं को नौकरी मिली। जिससे बेरोजगारी दर घटी और सरकार की व्यवस्था में विश्वास बढ़ा। उनकी इस नीति को हरियाणा की राजनीति और समाज में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जाती है।
उनके जन्मदिन पर रोटरी रसोई का आयोजन कर गरीब और वंचित लोगों को खाना खिलाया। संतोष यादव ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है और इसी सिद्धांत पर चलते हुए उन्होंने अपने जीवन में समाज में हर वर्ग की सेवा की है। मनोहर लाल खट्टर ने 2014 से 2024 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अनेकों जनकल्याणकारी नीतियां लागू की जिनको आज बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। मनोहर लाल ने हरियाणा में डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की। जिनमें डिजिटल हरियाणा” और “सीएम विंडो सहित अनेकों योजनाएं आॅनलाईन की गई है। सीएम विंडो एक ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली थी, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा सकते थे। जिसके चलते प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी। विभिन्न सरकारी सेवाओं,जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, पेंशन योजना, राशन कार्ड और संपत्ति पंजीकरण, को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आई और आमजन तक सेवाएं आसान हुई। इस अवसर पर संतोष यादव ने उपस्थित लोगों को मनोहर लाल के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
फोटो कैप्शन-केएनए 5  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *