केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नूँह में रक्तदान-शिविर लगाकर किया रक्तदान

*जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पिंटू व भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
*मेहनत और किस्मत के “संगम” का नाम है “मनोहर लाल”*
*प्रदेश की जनता को अपने नीतियों से खुशहाल करने का काम किया मनोहर लाल ने: ज़ाकिर हुसैन*
*हरियाणा की राजनीति के चौथे बड़े लाल बने “मनोहर”*
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | सोमवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय, नूँह में जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र पिंटू व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान-शिविर लगाकर सैंकडों यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जतिन बुसरी, ऊषा उजीना, रक्तदान-शिविर के संयोजक दिनेश नागपाल, मंडलाध्यक्ष समय चंद, दीपक सतीजा, चेयरमैन सुंदर पहलवान आलदूका, राजू सरपंच छछेड़ा, मंडलाध्यक्ष कृष्ण दायमा, संतलाल सरपंच, वकील सरपंच टेरकपुर आदि के अलावा सैंकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पिंटू ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वे ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं।
भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने भी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की मुबारक़बाद देते हुए कहा कि आज पूरे मेवात की 36 बिरादरी उनकी सेहतयाब लंबी उम्र की दुआ कर रही है। मनोहर लाल का मेवात क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने हरियाणा प्रदेश के साथ साथ मेवात जिले को भी विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है।
ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर नूँह में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान-शिविर लगाकर बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। इससे बड़ी मुबारक़बाद उनके लिए शायद नहीं हो सकती।