कनीना में कार्यरत दो कर्मचारी हुए सेवानिवृत

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनीना में कार्यरत कर्मचारी राजेंद्र सिंह 34 वर्ष की सेवा के बाद बुधवार को सेवानिवृत हो गया। उनकी सेवानिवृति पर दोंगडा अहीर जलघर पर दावत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियो ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जेई पवन कुमार, कौशल यादव, जोगेंद्र शर्मा, मुकेश कुमार उपस्थित थे। दूसरी ओर पुलिस कर्मचारी कृष्ण कुमार भी सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृति पर कनीना बार एसोसिएशन प्रांगण में विदाई पार्टी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।