यमुना बचाओ पदयात्रा का युवाओं ने किया भव्य स्वागत

0

city24news@रोबिन माथुर
हथीन | यमुना बचाओ अभियान के संयोजक डॉ शिवसिंह रावत ने कहा कि यमुना बचाओ पदयात्रा में युवाओं में गहरी दिलचस्पी दिखाई दे रही। आज बडोली गाँव में परम जयबीर महाराज ने सिद्ध मनोकामना हनुमान मंदिर से आशीर्वाद लेने के बाद यात्रा शुरू हुई। वहाँ महेंद्र नम्बरदार दीपक सरपंच वीरेंद्र ठेकेदार रमेश सुरेंद्र एवं युवा टीम ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

डॉ शिवसिंह रावत ने बताया कि यमुना से निकलने वाली गुड़गाँव कैनाल एवं आगरा कैनाल से लगभग दो लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की फ़ैक्टरियों के रसायन युक्त ज़हरीले पानी से यमुना में प्रदूषित पानी आता है।आज यमुना का पानी ज़हरीला हो गया है। जिससे तरह-तरह की बीमारियाँ फैल रही हैं। इसलिए यमुना नदी को बचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया है। जल, जंगल, ज़मीन, जीव जन्तु, जीवन और जलवायु को बचाने के लिए सभी का सहयोग ज़रूरी है। क्योंकि जल-जंगल-ज़मीन-जीवन-जीव जन्तु का आपस में बहुत गहरा संबंध है। ये सभी जल चक्र के हिस्से हैं। विकास के नाम पर इन्सान ने अपने जल स्रोतों (नदी, नालों) को ख़राब कर दिया है। आज़ादी के अमृत काल में हम सबको मिलकर यमुना नदी की जलधारा को जन अभियान एवं  जनभागीदारी से दोबारा से निर्मल एवं अविरल बनाने के लिए आगे आना चाहिए।
केबीसी संस्था के सचिव हुक्म सिंह रावत एवं एडवोकेट विक्रम सोरौत ने बताया कि यमुना बचाओ अभियान केबीसी संस्था पलवल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि तथा हमारा परिवार (एसजेएम) के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है। यात्रा आज बडोली से शुरू हुई और रहीमपुर, सुल्तापुर, खटका, अच्छेजा होकर कुशक पहुँची। कल यात्रा कुशक से शुरू होगी और टप्पा, बिलोचपुर, अटवा, काशीपुर, अतरचटा होकर जटोली पहुँचेगी। यात्रा का समापन 23 दिसंबर को किसान दिवस पर माहोली हसनपुर में होगा।
बडोली के बाद रहीमपुर गाँव में सुमित, मिथुन, अनिल की युवा टीम ने स्कूल के बच्चों के साथ यात्रा का स्वागत किया। सुल्तापुर में किरण सरपंच, डॉ सतवीर, राजेंद्र, भर्ती पटवारी, जगत सेठ, नर्मदा मिशन के अतरसिंह एवं खटका में रणजीत नम्बरदार, मुकेश सरपंच, गौरव फ़ौजी एवं समस्त सरदारी ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और यमुना बचाओ अभियान में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *