WFI के अध्यक्ष बने संजय सिंह

0

 बृजभूषण शरण सिंह के हैं करीबी – जानिए ! कौन हैं संजय सिंह?

city24news@ब्यूरो

नई दिल्ली|भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव काफी रोचक और आखिरी समय में काफी विवादों में था। बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के इस्तीफा देने के बाद से ही अध्यक्ष पद खाली चल रहा था। अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में देश भर से एक महिला सहित दो लोग उतरे थे। संजय सिंह मूल रूप से चंदौली के रहने वाले हैं। संजय सिंह को बृजभूषण शरण सिंह का करीबी भी बताया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगने की वजह से WFI का अध्यक्ष पद विवादों में रहा है।

भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव इस बार था दिलचस्प

भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनने के लिए संजय सिंह की दावेदारी पहले से ही मजबूत मानी जा रही थी। 51 वर्षीय संजय सिंह के परिवार का जुड़ाव खेती-किसानी से रहा है। संजय सिंह ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े हैं। फ़िलहाल संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
सन 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष पद पर संजय सिंह रहे थे। उनके कार्यकाल में वाराणसी समेत आसपास जनपद की महिला पहलवानों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला।
जानकारी के अनुसार संजय सिंह हर वर्ष अपने जन्मदिन पर 12 महिला पहलवानों को गोद लेते हैं। कुश्ती की प्रैक्टिस से लेकर डाइट संबंधित खर्च की जिम्मेदारी संजय सिंह खुद उठाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *