पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया

सुनील दीक्षित
कनीना | बाइक चोरी के के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रोहित वासी खोल, जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है। रेवाड़ी से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के केस दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता सुशील कुमार वासी कनीना ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में बाइक चोरी की शिकायत दी थी। सायं करीब 5 बजे वह अपने निजी काम से यहां आया था तथा तीन घंटे बाद वह वापिस आया तो उसकी मोटरसाईकिल वहां से गायब थी। पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज किया था।