सुरेन्द्र सिंह को जिला अध्यक्ष पद से सुशोभित किए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सुरेन्द्र सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जताया आभार।
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | उजीना के सुरेंद्र सिंह पिंटू को जिला नूँह का भाजपा का जिला अध्यक्ष पद से सुशोभित किये जाने से नूँह ( मेवात) के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है। सर्वजातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन व नितिन दुबे ने सुरेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष पद से सुशोभित किये जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली,व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, का आभार प्रकट करते हुए कहा है की इन्होंने जो सुरेन्द्र सिंह पर अपना विश्वास जताया है वे इस विश्वास पर पूरे उतरेंगे और जिला नूँह के विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगे। जो जिला नूँह के विकास में ही नहीं अपितु के प्रदेश के विकास में मिल का पत्थर साबित होंगा। वो सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे ओर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे उनके जिला अध्यक्ष बनने से जिला नूँहू में पार्टी अब पहले से और अधिक मजबूत होगी। सरकार व पार्टी की नीतियां जन-जन तक तेजी से पहुंचेंगी। जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की नीतियों का लाभ पारदर्शिता से जल्दी-जल्दी मिल सके।